कटनी जिले के बाद अब रीठी क्षेत्र में भी गैस की किल्लत का असर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रीठी स्थित गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
स्थिति को संभालने के लिए एजेंसी कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ बढ़ने के कारण अव्यवस्था का माहौल भी देखने को मिला।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।
हरिशंकर बेन


