छिंदवाड़ा हादसा मंत्री राकेश सिंह देर रात अस्पताल पहुंचे | घायलों से मुलाकात, परिवारों को सांत्वना
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह देर रात सीधे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने इस हृदय विदारक सड़क दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहन शोक संवेदनाएं करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का भी जायजा लिया।