
कटनी (26 मार्च)- कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला स्तरीय पुस्तक मेले के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में अशासकीय विद्यालय के संचालक, बुक सेलर्स एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत की सीईओ एवं पुस्तक मेला आयोजन की प्रभारी अधिकारी सुश्री कौर द्वारा पुस्तक मेले के व्यापक प्रचार और बच्चों,अभिभावकों ,नागरिकों की अधिकतम सहभागिता हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तक मेले की तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। वेंडर्स द्वारा मेले में सुविधा के संबंध में भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी, सहायक संचालक सुश्री धनश्री जैन,जिला परियोजना समन्वयक प्रेमनारायण तिवारी, एपीसी सुब्रन सिंह राजपूत ,प्रीति सिंह,प्रतिभा गर्ग, रामभूषण अग्निहोत्री की मौजूदगी रही। अवगत होवे कि पुस्तक मेले का तीन दिवसीय आयोजन 28 मार्च 2026 से 30 मार्च तक दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक साधुराम हाई स्कूल परिसर में किया जाएगा।
*पुस्तक मेले के उद्देश्य की पूर्ति हेतु करें सघन निगरानी*
उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों को प्रतिस्पर्धी एवं न्यूनतम दरों पर पाठ्य पुस्तकें, कॉपियां और गणवेश उपलब्ध करवाने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर साधूराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 28 मार्च से 30 मार्च तक जिला स्तरीय पुस्तक एवं गणवेश मेला का आयोजन किया जाना है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्देश्य की पूर्ति हेतु सघन निगरानी रखी जाए।


