
राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलम्पियाड सत्र 2025/26 का सम्मान समारोह ग्वालियर में 22 एवं 23 मार्च को आयोजित किया गया था l जिसमें कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम सिमड़ारी निवासी भरत पटेल के सुपुत्र प्रिंस लोधी ने ग्वालियर हुए राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलम्पियाड सम्मान समारोह में सम्मान प्राप्त कर अपने गांव और रीठी तहसील का नाम रोशन किया l
गौरतलब है कि कक्षा दुसरी के हर जिले से आये 52 बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कटनी जिले की ओर से ग्राम सिमड़ारी निवासी प्रिंस लोधी को भी शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ ।
वही प्रिंस लोधी के पिता भरत पटेल और ग्राम वासियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, प्रोत्साहित एवं सम्मान करने के लिए राज्य शिक्षा विभाग एवं राज्य स्तरीय तक भेजने बाले मार्गदर्शक शिक्षक गणों आभार व्यक्त किया l
हरिशंकर बेन


