• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

रामनवमी से पहले कटनी पुलिस अलर्ट मोड पर, SP ने दिए सख्त निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
March 25, 2026
in कटनी
0
रामनवमी से पहले कटनी पुलिस अलर्ट मोड पर, SP ने दिए सख्त निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230

कटनी – पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आज दिनांक 24 मार्च 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।

बैठक में एसपी श्री विश्वकर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि “अपराध रोकना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है” तथा जिले में किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगामी त्योहार रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में उनका सहयोग लेने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, मुख्य मार्गों एवं तिराहों पर विशेष निगरानी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभावी रात्रि गश्त करने तथा आमजन से सतत संवाद बनाए रखने के लिए कहा गया।

फरार स्थायी वारंटी एवं इनामी बदमाशों की थाना स्तर पर समीक्षा कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश कर उनकी शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारियों को लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान, खत्मा खर्जी, शिकायतों एवं महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए। लंबित मर्ग एवं माल के निराकरण हेतु भी सख्त निर्देश दिए गए। एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट को मेडलेपर पोर्टल के माध्यम से भेजने तथा प्राप्त करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या गैर-परंपरागत गतिविधियों को तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अवैध शराब, सट्टा, जुआ, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

आदतन अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, अधिक से अधिक बदमाशों को बाउंड ओवर करने तथा गंभीर अपराधियों की जमानत नस्तीकरण की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग में सख्ती लाने, अवैध हथियारों की रोकथाम, अवैध गोवंश परिवहन पर कार्रवाई तथा स्थायी व फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ई-साक्ष्य आधारित विवेचना को मजबूत बनाने तथा साइबर अपराध एवं महिला अपराध के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आमजन को इन अपराधों से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया जा सके।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चर्तुवेदी, एसडीओपी वि.गढ श्री वीरेन्द्र धार्वे , डीएसपी सुश्री शिवा पाठक सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।*

यू ट्यूब टाईटल

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चैत्र नवरात्रि समापन से पहले पुलिस की कड़ी सुरक्षा! जुलूस मार्ग–विसर्जन स्थल का मुआयना | Katni Police Action

चैत्र नवरात्रि समापन से पहले पुलिस की कड़ी सुरक्षा! जुलूस मार्ग–विसर्जन स्थल का मुआयना | Katni Police Action

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.