दिनांक 24/03/2026 को
वनमंडलाधिकारी कटनी गर्वित गंगवार एवं एसडीओ महोदय सुरेश बरोले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के तत्वधान में मेरा बाघ मेरा विद्यालय थीम पर स्कूली बच्चों के संवेदीकरण हेतु मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू का भ्रमण कराया गया। वन परिक्षेत्र रीठी के सांदीपनी विद्यालय के 25 छात्र छात्राओं तथा कटनी वन परिक्षेत्र के सी डब्ल्यू एस एन छात्रावास के 25 दिव्यांग छात्रों को भ्रमण कराया गया। कटनी वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्तिकेय भट्ट ( IFS) एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल ने बताया कि स्कूली बच्चों को जंगली जीवो के प्रत्यक्ष दर्शन कराकर वन्य प्राणियों एवं वन के प्रति जागरूक किया गया । सांदीपनी विद्यायल के प्राचार्य श्री हेमराज कारपेंटर, संजय कुशवाहा, प्रतिभा जैन, निधि पटेल एवं सहायक वार्डन अविनाश कुमार तिवारी की सहभागिता रही वन विभाग से वन रक्षक सनोद कोल, हरेंद्र काछी, कमलेश लारिया, भीम कोल उपस्थित रहे l


