आज 24 मार्च दिन मंगलवार को मुकुंदपुर मैं कटनी जिला वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार एवं एसडीओ सुरेश बरोले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के तत्वधान में मेरा बाघ मेरा विद्यालय थीम पर कटनी जिले की रीठी
वन परिक्षेत्र मंडल के सांदीपनी विद्यालय के 25 छात्र छात्राओं तथा कटनी वन परिक्षेत्र के सी डब्ल्यू एस एन छात्रावास के 25 दिव्यांग स्कूली बच्चों के संवेदीकरण हेतु मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू का भ्रमण कराया गया। जिसमे सभी बच्चो को कटनी वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्तिकेय भट्ट ( IFS) एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल द्वारा स्कूली बच्चों को जंगली जीवो के जीवन के बारे मैं पूर्ण जानकारी देते हुए प्रत्यक्ष रूबरू कराते हुए वन्य प्राणियों एवं वन के प्रति जागरूक किया l
भ्रमण मैं सांदीपनी विद्यायल के प्राचार्य हेमराज कारपेंटर, संजय कुशवाहा, प्रतिभा जैन, निधि पटेल एवं सहायक वार्डन अविनाश कुमार तिवारी की सहभागिता रही वन विभाग से वन रक्षक सनोद कोल, हरेंद्र काछी, कमलेश लारिया, भीम कोल उपस्थित रहे l
हरिशंकर बेन


