नरसिंहपुर, 24 मार्च 2026. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताई। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई के दौरान एक संवेदनशील पहल भी देखने को मिली। गोटेगांव तहसील के ग्राम कूसीवाड़ा के श्री बुधराज सिंह एवं शास्त्री वार्ड करेली के श्री रामनारायण नामदेव अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें कम सुनाई दे रहा था। इस पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने तत्परता दिखाते हुए दोनों के कान का परीक्षण कराया और कम सुनाई देने पर मौके पर ही उन्हें कान की मशीन उपलब्ध कराई।


