नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार आज शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान योजना शाखा के सामने फल एवं जूस विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया।
कार्यवाही के अंतर्गत बड़बन क्षेत्र में अवैध रूप से लगी गुमठियों को हटाया गया। साथ ही नागपुर रोड स्थित चर्च के सामने से भी अवैध गुमठियों को हटाते हुए मार्ग को अवरोध मुक्त कराया गया। इसके अतिरिक्त एमएलबी स्कूल के बाजू वाली सड़क से भी अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया गया। नगर निगम द्वारा संबंधित विक्रेताओं को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने की समझाइश भी दी गई।


