• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पीएम राहत योजना : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का मिलेगा निःशुल्क उपचार

by Manish Gautam Chiefeditor
March 20, 2026
in कटनी
0
पीएम राहत योजना : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का मिलेगा निःशुल्क उपचार
0
SHARES
23
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी — सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले पीड़ितों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत अब दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार दिलाना तथा आर्थिक बोझ से राहत प्रदान करना है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को नजदीकी चिन्हित अस्पताल में तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया जा सकता है। उपचार के लिए पीड़ित या उसके परिजनों को तत्काल आर्थिक व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि योजना के तहत अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत दुर्घटना के बाद प्रारंभिक उपचार, जांच, दवाइयों तथा आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रियाओं का खर्च शामिल है। इससे गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर इलाज मिलने में सहायता मिल रही है और कई मामलों में यह योजना जीवनरक्षक साबित हो रही है।

सीएमएचओ डॉ राज सिंह ने बताया कि जिले में शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ 11 निजी अस्पतालों को भी इस योजना के तहत उपचार के लिए अधिकृत किया गया है। ऐसे अस्पतालों में दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके और योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार निगरानी भी की जा रही है, ताकि पात्र पीड़ितों को शीघ्र और पारदर्शी तरीके से उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*💥खुशहाली दिवस पर विजयराघवगढ़ का गौरव, प्रियांश जैन राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित 💥*

*💥खुशहाली दिवस पर विजयराघवगढ़ का गौरव, प्रियांश जैन राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित 💥*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d