पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा जी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को बढते अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया था जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशानुसार एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के निर्देशन में चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड थाना कोतवाली उप.निरी.सिद्धार्थ राय द्वारा बस स्टेण्ड के पास आटो से चोरी हुये बैग का खुलासा 03 आरोपियो को नगदी सहित किया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 09/03/26 के दोपहर करीबन 15/10 प्रार्थी उमेश नामदेव चांडक चौक से एक पीले हरे रंग का BAXY कम्पनी का आटो जिसके पीछे हिन्दी मे प्रभा और सफेद रंग के पेन्ट से 899347 BAXY 18/2/25 लिखा था को रोका जिसमें पहले से तीन आदमी बैठे थे मे आटो में बैठ गया अज्ञात चोरो द्वारा बस स्टेण्ड के पास आटो से बैग के अन्दर रखे छोटा असामानी रंग का बैग जिसमें मेरे SBI बैंक का खाता क्रमांक 53033505035 की पास बुक एवं एटीएम कार्ड, चैक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व पोस्ट आफिस की पाँच पास बुक व नगद 15,000/- रूपये नहीं थे की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्र0 274/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपियो की तलाश की गई । तलाश दौरान दिनांक 18/03/2026 को आरोपी 1- बृजेश मिश्रा पिता बालमीक मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी अमाहिया थाना अमहिया जिला रीवा 2. राजकुमार यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 37 वर्ष निवासी बैंकट रोड संम्राट होटल के सामने थाना सिविल लाईन जिला रीवा 3. अज्जू उर्फ अजीजूउदीन अंसारी पिता पिता अब्दुल रऊफ अंसारी उम्र 31 वर्ष निवासी अमहिया अखाडा घाट थाना अमाहिया जिला रीवा के कब्जे से एक आटो कीमती 3,00,000/- आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक की पास बुक एवं 20,000, रु0नगद जप्त किया गया है ।
आरोपियों से जप्त मशरूकाः-
1- एक आटो कीमती 3,00,000/- नगदी 20,000/- कुल मशरुका 3,20,000 रुपये नगद
गिरफ्तार किये गये आऱोपीगणः-
1- बृजेश मिश्रा पिता बालमीक मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी अमाहिया थाना अमाहिया जिला रीवा
2- राजकुमार यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 37 वर्ष निवासी बैंकट रोड संम्राट होटल के सामने थाना सिविल लाईन जिला रीवा
3- अज्जू उर्फ अजीजूउदीन अंसारी पिता पिता अब्दुल रऊफ अंसारी उम्र 31 वर्ष निवासी अमाहिया अखाडा घाट थाना अमाहिया जिला रीवा
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उप.निरी.सिद्धार्थ राय, स0उ0नि0 बाल गोविन्द प्रजापति, दीपेन्द्र शर्मा, प्र.आर.330 सुशील पाण्डे, प्र0आर0 538 मनोज पटेल, आर.694 अनमोल सिंह, आर.29 मनू त्रिपाठी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है ।


