कटनी। चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च को जवारा विसर्जन के साथ समाप्त होगा नवरात्रि पर्व में प्रतिदिन सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना हेतु शहर के विभिन्न देवी मंदिरों जैसे-जालपा मंदिर, झंडा बाजार देवी माता मंदिर, घंटाघर काली मंदिर, गाटर घाट रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर, मरही माता मंदिर, शहीद द्वार के पास दुर्गा माता मंदिर, शीतला मंदिर पुराना जंगल दफ्तर के पास, बरगवां स्थित भूमि प्रकट शारदा मंदिर, विश्राम बाबा काली मंदिर, पाठक वार्ड स्थित बनखंडी शारदा मंदिर, लखेरा स्थित खेरमाई मंदिर, नालंदा स्कूल के पास दुर्गा माता मंदिर सहित शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित देवी मंदिरों में नवरात्रि पर्व का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा चैत्र नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम, कटनी द्वारा की जाने वाली विभागीय व्यवस्था हेतु अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए है।
निगमायुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार मुख्य मार्ग, जवारा मार्ग एवं शहर के सभी देवी मंदिरों के पहुंच मार्गों के गढ्डो की मरम्मत कराये तथा जवारा विसर्जन हेतु जलकुण्ड व आवश्यक व्यवस्था सहित घंटाघर से चांडक चौक तक आवागमन में अवरुद्ध वेस्ट मलवा, निर्माण सामग्री हटवाने का दायित्व प्रभारी कार्यपान यंत्री असित खरे एवं लोक निर्माण शाखा के सहायक यंत्रियों एवं क्षेत्रीय उपयंत्रियों को सौपा गया है। वहीं जालपा देवी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग , कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण, जवारा मार्ग एवं विसर्जन घाट की सफाई सहित 28 मार्च को मुख्य रेल्वे स्टेशन के बाहर राम नवमी पर्व हेतु साफ सफाई एवं चलित शौचालय की व्यवस्था का दायित्व स्वास्थ्य अधिकारी को प्रदान किया जाकर क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारियों की डयूटी लगाई गई है। 
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने जवारा विसर्जन के दौरान टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल एवं पहुंच मार्गो विसर्जन घाटो में समुचित प्रकाश व्यवस्था हेतु प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहित जल प्रदाय एवं विद्युत शाखा के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित करते हुए एक फायर वाहन मय स्टाफ के उपलब्ध कराने के निर्देश फायर नियंत्रण अधिकारी को दिए जाकर समस्त व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।
फोटो –


