• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश तहसीलदार नजूल का एक दिन का वेतन काटने और नायब तहसीलदार सिंगौड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
March 18, 2026
in कटनी
0
राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश  तहसीलदार नजूल का एक दिन का वेतन काटने और नायब तहसीलदार सिंगौड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी
0
SHARES
91
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में राजस्‍व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ राजस्‍व कार्यों और प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाना सुनिश्चित किया जाय। वसूली कार्य में बेहतर प्रगति लायें। वित्‍तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व वसूली के लिये निर्धारित लक्ष्‍यों की पूर्ति सुनिश्चित हो अन्‍यथा संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही के लिये बाध्‍य होना पड़ेगा। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री तिवारी ने राजस्‍व अधिकारियों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा के दौरान दिये। इस मौके पर अपर कलेक्‍टर श्री नीलांबर मिश्रा मौजूद रहे।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने राजस्‍व अधिकारियों को उनके लिये निर्धारित लक्ष्‍यों के अनुरूप वित्‍तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व राजस्‍व वसूली का शत-प्रतिशत निर्धारित लक्ष्‍य हासिल करने की हिदायत दी।

          कलेक्‍टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नजूल भूमि से स्‍वीकृत पट्टे जिनमें वसूली का कार्यवाही शेष है, उन प्रकरणों में शीघ्र वसूली सुनिश्चित हो। इसी प्रकार पुनर्वास भूमि में पूर्व में स्‍वीकृत पट्टे जो आवासीय प्रयोजन हेतु स्‍वीकृत किये गये थे और यदि वर्तमान में भी यह पट्टे आवासीय प्रयोजन के हैं तो इनके नवीनीकरण की कार्यवाही की जाय।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दो-टूक निर्देश दिया कि राईस मिल, वेयरहाउस, निजी अस्‍पताल, पेट्रोल पंप, मॉल और व्‍यावसायिक शोरूमों के ऊपर लंबित वसूली का कार्य किया जाय। इसके लिये अतिरिक्‍त दल गठित कर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश अपर कलेक्‍टर श्री मिश्रा को दिये गये।

कलेक्‍टर ने राजस्‍व न्यायालयों में लंबित दो से पांच वर्ष और एक से दो वर्षों के लंबित राजस्‍व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये

तहसीलदार को अवैतनिक व नायब तहसीलदार को नोटिस जारी

          समीक्षा के दौरान राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में अत्‍यंत कम प्रगति पाये जाने पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुये नायब तहसीलदार सिंगौड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निदेश दिए। इसी प्रकार राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में अत्‍यंत विलंब से उपस्थित होने पर कलेक्‍टर ने नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुये तहसीलदार नजूल नेहा जैन को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए।

          कलेक्‍टर ने सीमांकन, बटवारा और नामांकन प्रकरणों में सभी एसडीएम को अपने अधीनस्‍थ न्‍यायालयों की औचक जांच कर तेजी लाने की हिदायत दी। वहीं कलेक्‍टर ने नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कहा कि जिन राजस्‍व न्‍यायालयों की नामांतरण प्रकरणों में प्रगति 90 प्रतिशत से कम हैं, वे और अधिक तेजी लाकर प्रगति लायें।

          बैठक में संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा, विंकी सिंहमारे उईके, ज्‍योति लिल्‍हारे, एसडीएम ढ़ीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया और एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्‍ता सहित सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 कटनी में बड़ा खुलासा! 3 किलो 504 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

🚨 कटनी में बड़ा खुलासा! 3 किलो 504 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d