मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने कटनी जिले की जनपद पंचायत रीठी के रिक्त अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मेलन 17 मार्च को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में किया गया l
चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने और स्वतंत्र वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात रही l
पीठासीन अधिकारी प्रमोद चतुर्वेदी एसडीएम कटनी ने बताया कि समय अवधि पूर्ण हो जाने के बाद केवल वार्ड क्रमांक 6 की जनपद सदस्य श्रीमती श्यामा बाई महेंद्र सिंह ठाकुर का नामांकन पत्र जमा हुआ l जिस पर समीक्षा में एक ही पत्र जमा होने पर अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हों जाने के बाद निर्विरोध श्यामा बाई/महेंद्र सिंह को जनपद पंचायत रीठी के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया l
जनपद अध्यक्ष का चुनाव स्थानीय राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस चुनाव के परिणाम से क्षेत्रीय विकास की दिशा प्रभावित न हो
को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के समर्थक और बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओ भारी की संख्या मैं मौजूदगी रही l
हरिशंकर बेन


