कटनी जिले रीठी में भी साहू समाज की आराध्य देवी एवं श्रीकृष्ण भगवान की अनन्य भक्त “संत शिरोमणि मां कर्मा देवी ” जी की जयंती बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर माता कर्मा देवी को नमन किया।
साथ ही तहसील अध्यक्ष अशोक साहू, सचिव रघुवीर साहू, रामकृपाल साहू, लल्लू साहू, भगवान दास साहू, योगेश साहू, कल्लू साहू, शिवकुमार साहू, गिब्बू साहू, सत्तू साहू, राकेश साहू,एवं महिलाओं की उपस्थित मैं वक्ताओं ने कर्मा देवी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और एकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और जागरूकता बढ़ाते हैं।और कर्मा देवी जयंती समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करती है।
हरिशंकर बेन


