सिलौंडी और नेगाई में साहू समाज ने मां कर्मा देवी की जयंती पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली जो कि सिलौंडी शिव मंदिर झंडा चौक से सोसायटी मार्ग होकर बस स्टैंड से शिव चौक होकर मुख्य मार्ग से नेगाई के खेरमाता पहुंची ।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या मे साहू समाज की महिलाएं , वरिष्ठ जन ,युवा और बच्चो की मौजदगी रही ।
शोभायात्रा के समापन में मां कर्मा देवी के सामाजिक कार्यों को याद किया गया ।
मां कर्मा देवी बाई एक प्रसिद्ध भक्त और साहू समाज की आराध्य देवी हैं। उनका जन्म 1615 में राजस्थान के नागौर जिले के कलवा गांव में हुआ था। उनके पिता जीवनराम डूडी एक धार्मिक व्यक्ति थे और उनकी माता भी बहुत भक्तिमान थीं ¹
भक्ति और सेवा_: मां कर्मा देवी भगवान कृष्ण की बड़ी भक्त थीं और उनकी सेवा में अपना जीवन समर्पित किया था।
– _सामाजिक कार्य_: उन्होंने समाज के दीन-दुखियों की सेवा की।
मां कर्मा देवी की जयंती चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। उनकी पूजा-अर्चना करने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और समाज में शांति और समृद्धि आती है । इस दौरान सिलौंडी नेगाई, अतरसुमा,गोपालपुर सहित आस पास के साहू समाज के वरिष्ठ जन की उपस्थिति रही।


