कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर जिले के कालापीपल जनपद के अंतर्गत आने वाला ग्राम बेहरावल में निर्माणधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का काम पिछले दो माह बंद पड़ा हुआ था,जिसको तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एवं पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद काम को दोबारा शुरू करवाया गया,आपको बता दे की बेहरावल के उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन क्षेत्र विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के द्वारा किया गया था,55 लाख रुपए की लागत से बनने वाला उप-स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन शुरुवात से ही विवादों में रहा है,बार-बार पट्टेधारी द्वारा स्टे लाकर काम को रुकवा दिया जाता है,इस ग्राम में बहुत से पट्टे सरपंच द्वारा अवैध बांटे गए हैं,जो जांच का बड़ा विषय हैं,शनिवार को प्रशासन की मौजूदगी में विवादित जमीन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया गया है,निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मौके पर तहसीलदार,पटवारी,राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही,प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में निर्माण एजेंसी ने काम शुरू कर दिया,जैसे ही निर्माण स्थल पर मशीनें चलीं और मजदूरों ने काम संभाला,गौरतलब है कि यह उपस्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से
विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा स्वीकृत करवाया गया है,जबकि इस जगह को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित किया गया था,उसके बाद भी अवैध पट्टेधारी जादूसिंह के पुत्रो द्वारा बार-बार स्टे लाकर काम को बाधित कर रहे थे,वर्तमान ग्रामीणों को
एवं आस-पास के गांवों के लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों का प्राथमिक उपचार के लिए भी 10 से 15 किलोमीटर दूर कालापीपल या शुजालपुर जाना पड़ता है,
निर्माण भूमि विवाद के कारण बीच में ही रुक गया था
जमीन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद निर्माण दोबारा से काम शुरू कराया गया है,
इनका कहना है..!
हमने मौके पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी ली,ग्रामीण को समझाइश के बाद सभी प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में काम को दोबारा से चालू करवाया दिया गया है,अब किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है
तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव
कालापीपल(मप्र)


