कटनी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, कटनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के चलते 15 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अनुसार 132 केवी उपकेंद्र कटनी के 33 केवी मेन बस पर किए जा रहे कार्य के कारण संबंधित फीडरों से जुड़े उच्चदाब और निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगा असर
बिजली कटौती के कारण सिविल लाइन, डीएच रोड, रेलवे स्टेशन, बरही रोड, विधायक बंगला, हीरागंज, गुलशन चौक, सुभाष चौक, इंदा बाजार, गोल बाजार, घंटाघर, गांधी द्वार, सब्जी मंडी, विश्वकर्मा पार्क, गणेश चौक, एनकेजे मार्केट, जैन कॉलोनी, एसकेपी कॉलोनी, आईटीआई, मंगल नगर, बिलायाकला, लखेरा, मुंगवाई कॉलोनी, छहरी बड़वारा, पंडरवारा, बड़वारा, रोशननगर सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और बताया है कि आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है।


