कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल तहसील के अंतर्गत आने वाला ग्राम तिलावद के जंगल में आज अज्ञात कारणों से पक्के हुए,गेहूं के खेत में आग लगने से लाखों रूपए की फसल जलकर खाक हो गई,आग गुब्बार देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को सुचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड जब पहुंची तब तक ग्रामीणो ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था,इस भीषण आग में किसानों की लग-भग 100 बीघा के गेहूं जलकर राख हो गए, सुचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह सहित पुरा राजस्व अमला मौके पर पहुंचा,नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह सहित प्रशासनिक हमला पहुंचा कहा की गेहूं के खेत में लगी आग से किसानों को बड़ा नुक़सान हुआ है,जिसका आंकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा..


