देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM‑KISAN) की 22वीं किस्त जारी होने में अब सिर्फ 1 दिन शेष रह गया है।
इस किस्त के तहत पात्र किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। सरकार का लक्ष्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और खेती को अधिक सशक्त करना है।
इस योजना के माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है, जिससे खेती-किसानी के खर्च में राहत मिलती है।
सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपने आधार लिंक, बैंक खाते और e-KYC की प्रक्रिया समय पर पूरी कर लें, ताकि किस्त की राशि बिना किसी परेशानी के उनके खाते में पहुंच सके।
“सशक्त किसान ही समृद्ध भारत की मजबूत नींव हैं” — इसी सोच के साथ केंद्र सरकार किसानों को लगातार आर्थिक सहयोग दे रही है


