• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने किया पांढुर्णा जिले के सौंसर व पांढुर्णा विकासखण्ड का निरीक्षण*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 11, 2026
in कटनी
0
*उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने किया पांढुर्णा जिले के सौंसर व पांढुर्णा विकासखण्ड का निरीक्षण*
0
SHARES
10
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पांढुर्णा /11 मार्च 2026/ उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार द्वारा जानकारी दी गई कि कलेक्टर पांढुर्णा के निर्देशानुसार डॉ. पक्षवार द्वारा जिले के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम पशु चिकित्सालय सिराठा का निरीक्षण किया गया, जहां समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। संस्था द्वारा किए गए कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण एवं वत्सोत्पादन से संबंधित कार्यों की ऑनलाइन एंट्री शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात पशु औषधालय नांदनवाड़ी का निरीक्षण किया गया। यहां भी निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया तथा संस्था द्वारा किए गए कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण एवं वत्सोत्पादन के कार्यों की ऑनलाइन एंट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात डॉ. पक्षवार द्वारा क्षीरधारा योजना के अंतर्गत ग्राम नांदनवाड़ी रैयत में पशुपालक श्री मनोहर बंधाने के पशुओं का निरीक्षण किया गया तथा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को बेसलाइन सर्वे के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इसके बाद राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एन.एल.एम.) योजना अंतर्गत विकासखण्ड सौंसर के ग्राम पीपलानारायणवार में बकरीपालन से जुड़े हितग्राहियों श्री संतोष हिंगवे एवं श्री प्रवीण लामसे के यहां निरीक्षण किया गया तथा उनके अभिलेखों का सत्यापन किया गया।

इसके उपरांत विकासखण्ड सौंसर के कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र में विकासखण्ड के पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, समस्त पशु चिकित्सकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों, गौसेवकों एवं मैत्री की उपस्थिति में विकासखण्ड स्तरीय विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण एवं वत्सोत्पादन से संबंधित कार्यों की ऑनलाइन एंट्री समय पर करने तथा केसीसी पशुपालन के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर डॉ. छत्रपाल टांडेकर, जिला नोडल अधिकारी सार्थक एप द्वारा उपस्थित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को सार्थक एप में अटेंडेंस दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विभागीय क्षेत्रीय अमले को बताया कि दौरे के दौरान सार्थक एप में किस प्रकार अटेंडेंस लगानी है तथा चेक-इन और चेक-आउट करते समय किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत जिन प्रकरणों को पूर्ण कर बैंकों में जमा कर दिया गया है, उनकी शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित पशु चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मधान बांध जल संग्रहण क्षेत्र में जल चोरी के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही*  *अवैध मोटर पंप किये गये जब्त*

मधान बांध जल संग्रहण क्षेत्र में जल चोरी के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही* *अवैध मोटर पंप किये गये जब्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d