संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है । वर्तमान ग्रीष्म ऋतु मे आइसक्रीम एवं कोल्डड्रिंक की अत्यधिक खपत होती है खास तौर पर बच्चे आइसक्रीम का अधिकतम उपयोग करते है । ऐसे मे आमजन को बिना मिलावट के आइसक्रीम उपलब्द्ध हो सके इस बात की गंभीरता दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग छिंदवाड़ा द्वारा शहर के प्रमुख एवं छोटे बड़े सभी आइसक्रीम विक्रेताओं से आइसक्रीम के नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए लेब भेजे जाते है ।
इसी के उद्देश्य से विभिन्न ब्राण्ड्स के आइसक्रीम के नमूने पिछले कुछ महीनो मे विभाग द्वारा लिए गए थे जिसमे खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा द्वारा शहर मिस्टर बिक रहे सभी ब्राण्ड्स, के साथ-साथ TOP”N TOWN BRAND के मुख्य वितरण कर्ता, जानहवी फूड्स सिवनी रोड से और HAVMOR BRAND के मुख्य वितरण कर्ता सरकार डिस्ट्रीब्यूटर्स से इन दोनों ही ब्रांड की विभिन्न फ्लेवर्स की आइसक्रीम के नमूने जांच हेतु लिए गए थे । राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार TOP”N TOWN BRAND के 03 फ्लेवर (1) मेंगों (2) बटर स्कॉच, (3) वनीला और HAVMOR BRAND की अल्फोंसों मेंगों फ्लेवर आइसक्रीम अमानक पायी गयी है
उपरोक्त मामले मे रिपोर्ट्स आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग छिंदवाड़ा द्वारा दोनों ही वितरण कर्ताओ और इन आइसक्रीम के निर्माणकर्ता फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 46(4) का नोटिस दिया गया है । इसके अनुसार वितरण कर्ताओं और निर्माणकर्ता फर्म को विभाग मे उपलब्द्ध नमूने के अन्य भागो को केंद्रीय खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजकर जांच कराने का अधिकार होता है । आगे खाद्य सुरक्षा विभाग छिंदवाड़ा द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुसार नोटिस अवधि के पश्चात जांच के अनुसार दोषीयों पर नियमानुसार चालान न्यायालय मे प्रस्तुत किया जावेगा
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


