कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी सख्त! देयक समय पर नहीं दिए तो कार्रवाई तय
कटनी – वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुये कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को बजट से संबंधित देयक समय से कोषालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी परिपत्र में कहा है कि प्रायः देखा जाता है कि मार्च के अंतिम कार्य दिवसों में बजटीय देयक रिसीव कर कोषालय में प्रस्तुत किये जाते हैं। मार्च के अंतिम दिवस में पर्याप्त समय न होने एवं सर्वर डाउन होने के कारण बजट लैप्स होने की संभावना निर्मित हो सकती है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विभाग का बजट लैप्स होने की स्थिति में संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी स्वयं जवाबदेह होंगे।
#कटनी


