• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बम्हनी के पास भीषण सड़क हादसा: कल्टीवेटर से टकराई बाइक, युवक का पैर कटकर अलग – एक अन्य घायल, जांच में जुटी पुलिस

राहगीरों की सूचना पर 112 पुलिस पहुंची मौके पर, घायलों को उमरिया पान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

by Manish Gautam Chiefeditor
March 10, 2026
in कटनी
0
बम्हनी के पास भीषण सड़क हादसा: कल्टीवेटर से टकराई बाइक, युवक का पैर कटकर अलग – एक अन्य घायल, जांच में जुटी पुलिस
0
SHARES
528
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जिले के उमरिया पान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक भी घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरिया पान निवासी शिवम बर्मन (पिता स्व. राजेश बर्मन) अपने एक साथी के साथ बाइक से उमरिया पान से ढीमरखेड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि पीछे बैठे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने तत्काल उमरिया पान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल डायल-112 पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल उमरिया पान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस के अनुसार फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टक्कर की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
डॉक्टर साहब की मीटिंग का संदेश,,सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,,बीमार मरीज अब क्या करे,,,,

डॉक्टर साहब की मीटिंग का संदेश,,सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,,बीमार मरीज अब क्या करे,,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d