कटनी।
रंग पंचमी के पावन अवसर पर बिरसा मुंडा वार्ड क्रमांक 2 स्थित श्री मीरा धाम कॉलोनी में महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ रंग पंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी और वार्ड की सभी महिलाएं एकत्रित हुईं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए रंगों के इस पर्व को बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ मनाया। वातावरण रंग-बिरंगे गुलाल और खुशियों से सराबोर नजर आया।
महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कॉलोनी में आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द बढ़ता है। कार्यक्रम में कॉलोनी एवं वार्ड की कई महिलाओं की उपस्थिति रही और सभी ने मिलकर रंग पंचमी का आनंद


