कालापीपल(बब्लू जायसवाल)नगर में रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया,रविवार को सुबह से शाम तक शहरवासी रंगों में सराबोर रहे,लोगों ने टोलियों में घूमकर एक-दूसरे को रंग लगाया,इसी के साथ होली पर्व का समापन भी हो गया,पर्व के उत्साह को बढ़ाने के लिए शहर में फाग यात्रा निकाली गई,यात्रा में शामिल लोगों ने पंपों से गुलाल की बौछार की जिससे नगर की गलियां और सड़कें रंगों से भर गईं,युवाओं और महिलाओं ने भी इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया,डीजे की धुन पर रंगपंचमी पर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी युवाओं के साथ नृत्य करते नजर आए,कालापीपल में ढोल-नगाड़ों संग रंगपंचमी का त्यौहार मनाया,रविवार सुबह से ही लोग मित्रों और टोलियों को इकट्ठा करने में जुट गए,कालापीपल के हनुमान मंदिर चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मधुसूदन सोनी के चौराहे पर समापन हुआ,इन स्थानों पर संगीतमय गीतों और ढोल-ढमाकों की थाप पर पानी की बौछारों के बीच लोगों ने जमकर नृत्य किया,उन्होंने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं,फाग यात्रा में उमड़ी भीड़,डीजे पर झूमे हुलियारे पुलिस की मौजूदगी में सभी ने अनुशासन का परिचय दिया,
जिससे पुलिसकर्मी भी पर्व का आनंद ले सके,दोपहर बाद हुलियारों की टोली अकोदिया से निकली फाग यात्रा में शामिल हुई,उन्होंने डीजे की धुन पर बज रहे होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया और रंग बरसाया,देखते ही देखते हजारों लोग फाग यात्रा में शामिल हो गए,जिससे पर्व का उत्साह और बढ़ गया, नगर में डीजे और ढोल पर नाचते हुए’कपड़ा फाड़’ होली भी खेली गई।


