कालापीपल(बब्लू जायसवाल)महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य जिले में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी(ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है,जिले में सभी स्थानों पर यह टीकाकरण किया जा रहा है,जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल,बीएमओ मुख्य कालापीपल डॉ यशवंत परमार ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम कर करने के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है,एचपीवी टीकाकरण अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं (जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है,लेकिन अभी तक अपना 15 वां जन्मदिन नहीं मनाया है,उनको निःशुल्क एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है,यह टीका पूर्णतःसुरक्षित एवं प्रभावी है,जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है,जबकि शाजापुर जिले में कुल सात केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें से कालापीपल केंद्र पर सबसे अधिक टीकाकरण हुआ है।


