कटनी – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को जिले भर में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक ग्राम सभाओं का आयोजन जिले के प्रत्येक ग्राम में पूर्व से नियुक्त नोडल अधिकारियों के माध्यम से जारी एजेंडा के अनुसार कराया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने समस्त अनुभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबंधित नोडल अधिकारी एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को ग्राम सभाओं के आयोजन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।


