निगम कर्मियों ने निगमायुक्त को गुलाल देकर दी होली की शुभकामनाएं
कटनी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार से सौजन्य भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री परिहार ने भी सभी कर्मचारियों को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी। निगमायुक्त ने अधिकारी कर्मचारियों से नगर विकास एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मिलकर शहर के विकास और स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करें।
इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को भी गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा की और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया।


