राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया.
गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा जदयू के वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रम में शमिल हुए. इसके बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए. वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे चुके हैं.


