कटनी शहर में तेज आवाज एवं मॉडिफाइड सायलेंसर लगी बाइकों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी खिरहनी क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करती एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। जांच में पाया गया कि वाहन में मॉडिफाइड सायलेंसर लगा हुआ था, जिससे अनावश्यक एवं तेज शोर हो रहा था, जो ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आता है।
वाहन को थाने लाकर खड़ा कराया गया तथा चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही चालक को भविष्य में इस प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
कटनी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं एवं यातायात नियमों का पालन करें।


