• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*होली, धुरेड़ी, रंगपंचमी एवं रमजान को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस का फ्लैग मार्च एवं व्यापक सुरक्षा व्यवस्था*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 2, 2026
in कटनी
0
*होली, धुरेड़ी, रंगपंचमी एवं रमजान को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस का फ्लैग मार्च एवं व्यापक सुरक्षा व्यवस्था*
0
SHARES
68
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आगामी होली, धुरेड़ी, रंगपंचमी एवं रमजान त्यौहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक, कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ऑनलाइन बैठक लेकर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति बैठकों के आयोजन, पुलिस बल की ब्रीफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, फ्लैग मार्च निकालने तथा सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🚔 *संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च* – दिनांक 02.03.2026 को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत थाना तिराहा, सुभाष चौक, बरही नाका एवं खिरहनी फाटक जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया, डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा सहित जिला मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में भी संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

*ड्यूटी पर तैनात बल की ब्रीफिंग* – होलीका दहन एवं धुरेड़ी के अवसर पर थाना कोतवाली परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की विशेष ब्रीफिंग ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने तथा सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

*होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन चेकिंग* – ड्राय डे को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई।

📢 *कटनी पुलिस की आमजन से अपील*

जिला पुलिस कटनी आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि — सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट/संदेश प्रसारित न करें।

▫️किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

▫️त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ।

▫️किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

जिला पुलिस कटनी द्वारा सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि त्यौहारों को शांति, सद्भाव एवं उल्लास के साथ संपन्न कराया जा सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d