विद्या लोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों के साथ होली का पर्व सामाजिक समरसता और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को गुलाल, पिचकारी, रंग तथा मिठाइयों का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी। संस्था के अध्यक्ष अर्जित खरे ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और समानता का प्रतीक है तथा संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना है।
इस अवसर पर रोहित साहू, विपांशु पटेल, माही तिवारी, दशमीत सिंह, भानु श्रीवास्तव, दीपक कुशवाहा, अमन सुहाने, शुभम, राज दुबे, आस्था प्यासी, हर्ष चौधरी, हर्षिता शुक्ला, अभय पांडेय, सुमित, धीरज, मयंक त्रिसोलिया, दीपू,प्रयाग तिवारी एवं विकल्प खरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था द्वारा यह संकल्प भी दोहराया गया कि भविष्य में भी जरूरतमंदों के साथ इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


