कटनी के उपनगर विश्राम बाबा वार्ड स्थित श्री राघव आनंद रामायण मंडल द्वारा श्री शंकर मंदिर, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कटनी में आयोजित साप्ताहिक रामचरितमानस वाचन कार्यक्रम का समापन अत्यंत गरिमामय और भावुक वातावरण में हुआ।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रधानाध्यापक नर्मदा प्रसाद दुबे के सेवा-निवृत्त होने पर आत्मीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष रामाधार गौतम द्वारा तिलक लगाकर, शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से अभिनंदन के साथ की गई। इसके पश्चात वक्ताओं ने श्री दुबे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
इस गरिमामय अवसर पर मंडल संरक्षक डॉ आर.के. पाठक, राजेंद्र खम्परिया, के. के. श्रीवास्तव, वरिष्ठतम सदस्य पंडित रामचरण मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, एडवोकेट अनुज तिवारी, एन. के. पारीक, गोविंद तिवारी, जितेन्द्र गर्ग, सी. एल. पटेल, विजय गर्ग, राजेश गर्ग, सतीश शर्मा, अशोक सोनी, हीरा चौरसिया, अखिलेश रजक, विष्णु सोनी, ज्ञानेश्वर पाठक सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सेवानिवृत्त शिक्षक नर्मदा प्रसाद दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मंडल के प्रत्येक कार्य में पूर्ववत सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
अंततः भगवान के प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन किया गया।
🌺संस्कारों की इस सजीव परंपरा ने एक बार फिर समाज में सेवा और सम्मान का संदेश दिया🌺


