कटनी (म.प्र.) — रंगों और उल्लास के पर्व होली के पावन अवसर पर श्री काल भैरव दुर्गा समिति, गौतम मोहल्ला द्वारा नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समिति के सदस्यों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
समिति द्वारा जारी शुभकामना संदेश में बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम, सद्भाव और समरसता के प्रतीक पर्व होली को मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर युवाओं की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली, जिन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
श्री काल भैरव दुर्गा समिति ने नागरिकों से अपील की कि होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और समाज में खुशियां फैलाएं।
समिति की ओर से समस्त नगरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। ऋषि गौतम, अगस्त्य गौतम, शान्तनु गौतम, ओमी,अर्थव, वेद,सत्तिवक,अनुराग, अंश ,


