मध्यप्रदेश के सागर में बारात के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या,किए जाने पर पूरा समाज आक्रोशित होकर, वंशकार जनजागृति समाज के बैनर तले कटनी जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर , मुख्यमंत्री एवम महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा,एवम जिले के ग्राम लमतरा निवासी आशीष पिता पप्पू वंशकार को विगत दिनों एक यादव समाज के युवक
को चाकू से हमला कर हत्या करने की कोशिश की गई थी l को लेकर भी न्याय की गुहार लगाईl
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के सागर शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र अंतर्गत सोनी परिवार की बारात 12 फरवरी की रात्रि में वंशकार समाज के सागर निवासी विवेक वंशल बजा बजाने गये थे l जहां बजा बजाने को लेकर हुए मामूली विवाद में बारात पक्ष के लोगों ने विवेक वंशल पर गोली चला उसे मौत के घाट उतार दिया गया l इस घटना से पूरे वंशकार समाज की भावनाएं आहत हुई हैं ।
जिसको लेकर संगठन के लोगो ने विवेक वंशल की हत्या के
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने एवम पीड़ित परिवार को पक्के मकान की व्यवस्था के साथ उचित आर्थिक सहायता, रोजगार की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई । ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति और उनके साथ हुए अत्याचार से परिवार को न्याय मिल सके l
ज्ञापन मैं बीःडी: बंशकार (प्रदेश उपाध्यक्ष-बाँस शिल्पकार-युवा शक्ति संगठन भोपाल-म.प्र.), एड. सुखलाल बंशकार, बी.के. पटेल, सुदन पहलवान, राजा बंशकार, गुलाब बंशकार, संतोष बंशकार, रामलाल मुखिया, सुरेश कबाड़ी, शनि बेशकार (आरो संघ-अध्यक्ष), प्रेमलाल, सुरेश कक्का, राममिलन बंशकार केशव बंशकार, दीपक बंशकार, बाबू बंशकार (मुखिया) अरुण बंशकार, साहिल बंशकार राकेश बंशकार, कन्हैया बंशकार, संतोष बंशकार पप्पू बंशकार, भगत बंशकार, श्रीमती सुईया बंशकार, श्रीमती छोटकी बेशकार आशीष बंशकार (लमतरा) एवं सैकड़ो बंशकार की उपस्थिति रही।
हरिशंकर बेन


