शासकीय कार्य करने लोगों को होगी दिक्कत
कटनी: मध्य प्रदेश पटवारी संघ, जिला कटनी (म.प्र.) ने जिला कलेक्टर कटनी समस्त एस डी एम को पूर्व में सूचना देकर आज 25.02.2026 और 26.02.2026 को पूरे प्रदेश के पटवारी सामूहिक हड़ताल में रहेंगे । जिला पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष दादूराम पटेल, अशोक सिंह बागरी बताया
शासन प्रशासन को पत्र में जिला अनूपपुर के समस्त पटवारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई है। इसमें उल्लेख किया गया है कि जिला अनूपपुर के पटवारी अपने समस्त शासकीय कार्यों का निर्वहन संपादन निष्ठा से कर रहे हैं, लेकिन इसके पश्चात भी जिला प्रशासन की हठधर्मिता और अनैतिक कार्यवाहियों के कारण समस्त पटवारियों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक क्षतियों जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
पत्र में निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है:
1. *वेतन रोक*: जिला अनूपपुर के पटवारी संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन अनुसार अप्रैल 2025 को जिले की तहसील जैतहरी के समस्त पटवारियों को वेतन कलेक्टर महोदय द्वारा रोका गया, जुलाई 2025 की समीक्षा कर जिले के समस्त पटवारियों के वेतन माह की अंतिम तारीख को रोका गया। माह अगस्त 2025 के समस्त पटवारियों के वेतन आंशिक दिनांक 27.8.2025 को माह अगस्त के अंत में आगामी आदेश तक रोका गया, माह सितंबर 2025 का मात्र पटवारियों को वेतन दिनांक 29.9.2025 पर आगामी आदेश तक के लिए रोका गया। इसी समय हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में दीपावली/दशहरा भी शामिल रहे। माह जनवरी 2026 के समस्त पटवारियों के वेतन पुनः माह की अंतिम तारीख 30.1.2026 को आगामी आदेश तक के लिए रोका गया जो अभी भी अप्राप्त है।
2. *अर्थदंड*: इसी कालखंड में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक मानीय कलेक्टर महोदय द्वितीय अपील अधिकारी द्वारा बिना आवेदक अपील के सीधे पटवारी वेतन रोका ।
सभी वरिष्ठ अधिकारी को पहले से ही सूचना देकर आज और कल हम सभी पटवारी संघ के साथी अपने पटवारी भाईयो के हित की लड़ाई लड़ेंगे।


