• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*ब्रेकिंग* *अवैध कॉलोनी निर्माण पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई* *वार्ड क्रमांक 45,अमीरगंज में अवैध कालोनी की निर्मित संरचनाओं पर चली जेसीबी* *निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश—नियमों से समझौता नहीं*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 24, 2026
in कटनी
0
*ब्रेकिंग*  *अवैध कॉलोनी निर्माण पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई*  *वार्ड क्रमांक 45,अमीरगंज में अवैध कालोनी की निर्मित संरचनाओं पर चली जेसीबी*  *निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश—नियमों से समझौता नहीं*
0
SHARES
19
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा अवैध कॉलोनियों के निर्माण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार प्रातः रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड स्थित अमीरगंज में निर्मित संरचनाओं को हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा सोमवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को अवैध कालोनी निर्माण के सम्बन्ध ने दिए गए स्पष्ट निर्देशों के पालन में निगम के कालोनी सेल एवं अतिक्रमण अमले ने अमीरगंज में नियम विरुद्ध एवं अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी स्थल पहुंचकर जांच उपरांत निर्मित सड़क आदि की संरचनाओं को जेसीबी मशीन के माध्यम से अलग करने की कार्रवाई की गई।

निगम प्रशासन ने बताया कि संबंधित कॉलोनी में विकास कार्य एवं निर्माण बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किया जा रहा था, जो कि नगर निगम नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पूर्व में नोटिस जारी कर संबंधित पक्ष को वैधानिक अनुमति प्रस्तुत करने एवं निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, किन्तु निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, उपयंत्री जेपी सिंह बघेल, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित कालोनी सेल एवं अतिक्रमण अमला एवं तकनीकी टीम उपस्थित रही।

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शहर में अवैध कॉलोनियों का विकास एवं अनधिकृत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में निरंतर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि भू-खण्ड या मकान क्रय करने से पूर्व उसकी वैधानिक स्थिति की जांच अवश्य कर लें तथा निगम से विधिवत स्वीकृति प्राप्त कर ही निर्माण कार्य प्रारंभ करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर श्री तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सुन रहे लोगों की समस्याएं* *अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश*

*कलेक्टर श्री तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सुन रहे लोगों की समस्याएं* *अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d