• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, August 3, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

गिरदावरी में लापरवाही पर पटवारियों की जवाबदेही तय, कलेक्टर तिवारी सख्त धान भुगतान पर बड़ा आदेश

by Manish Gautam Chiefeditor
February 23, 2026
in कटनी
0
गिरदावरी में लापरवाही पर पटवारियों की जवाबदेही तय, कलेक्टर तिवारी सख्त धान भुगतान पर बड़ा आदेश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  किसानों की खून-पसीनें और मेहनत से पैदा की गई समर्थन मूल्‍य पर उपार्जित धान का पूरा भुगतान सुनिश्चित हो। तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरदावरी कार्य को प्राथमिकता दें और पटवारियों से सक्रियता के साथ इस कार्य को संपादित करायें। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। उन्‍होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को पंजीयन केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

          इस दौरान निगमायुक्‍त तपस्‍या परिहार और अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा मौजूद रहे।

भुगतान पूरा करने के दिये निर्देश

          बैठक के दौरान बताया गया कि किसानों को अब तक समर्थन मूल्‍य पर धान उपार्जन का 1142 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। जबकि किसानों को 28 करोड़ रूपये का भुगतान किया जाना शेष है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शीघ्र ही शेष भुगतान पूरा करने के निर्देश दिये।

कारण बताओ नोटिस जारी

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने खाद्य विभाग, वन विभाग, स्‍कूल शिक्षा विभाग, अन्‍य पिछड़ा वर्ग, सहकारिता विभाग को लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिये। उन्‍होंने नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक को सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने महिला एवं बाल विकास, भू-अभिलेख, राजस्‍व खनिज, खाद्य आदि विभागों के समय-सीमा पत्रों की समीक्षा की और आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

          अनूसूचित जाति एवं जनजाति  विभाग के जिला संयोजक श्री विमल चौरसिया ने बताया कि अब तक 60 प्रतिशत छात्रों का वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पूरा किया जा चुका है।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि अवैध कब्‍जेधारियों के विरूद्ध सख्‍त रूख अपनाते हुये उन्‍हें सिविल जेल भेजने की कार्यवाही करें।

फार्मर आईडी एवं ई-केवाईसी में लाये गति

          बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने फार्मर आईडी रजिस्‍ट्रेशन और फार्मर आईडी बकेटिंग प्रगति की समीक्षा की और इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने अधिकारियों को नियमित रूप से समग्र ई-केवाइसी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने भू-अर्जन और आवंटन प्रकरणों की भी समीक्षा की। कलेक्‍टर ने आयुष्‍मान कार्ड बनाने के कार्य में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को जनपद पंचायत के सीईओ की मदद से तेजी लाने के निर्देशित किया।

गैर पंजीकृत वाहनों पर लगायें कॉमर्शियल टैक्‍स

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने परिवहन विभाग को अवैध खनिज का परिवहन कर रहे गैर पंजीकृत कृषि वाहनों पर कॉमर्शियल टैक्‍स लगाने के निर्देश दिये।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने पीएचई विभाग को जलजीवन मिशन में 41 पूर्ण नल जल योजनाओं को अगले एक सप्‍ताह में ग्राम पंचायतों को हस्‍तांतरित सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सार्थक पोर्टल पर उपस्थिति के अनुसार अनुबंधित डॉक्‍टरों को वेतन जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होनें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधांशु तिवारी को सीएमएचओ से समन्‍वय कर अस्‍पतालों को प्रदूषण सर्टिफिकेट के आवेदन करवा कर सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने संकल्‍प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए

स्‍वरोजगार योजनाओं में लाये प्रगति

          कलेक्‍टर ने स्‍वरोजगार योजनाओं की समीक्षाओं के दौरान नगरीय निकायों की पीएम स्‍वनिधि, आदिम जाति कल्‍याण विभाग की संत रविदास स्‍वरोजगार योजना, भीमराव अंबेडकर योजना, टंट्या मामा और भगवान बिरसामुंडा स्‍वरोजगार युवाओं के लक्ष्‍य की श‍त-प्रतिशत पूर्ति करने सहायक आयुक्‍त आदिम जाति कल्‍याण विभाग को निर्देशित किया। कलेक्‍टर ने उद्यागिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य प्रसंस्‍करण योजना में स्‍वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्‍होंने उद्योग विभाग की पीएम विश्‍वकर्मा योजना की कम प्रगति पर महाप्रबंधक उद्योग के प्रति नाराजगी व्‍यक्‍त की और मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लक्ष्‍यों में भी प्रगति लाने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जन्‍म-मृत्‍यु प्रमाण पत्र देने में विलंब करने वाले पंचायत सचिवों के विरूद्ध लोक सेवा गारंटी अधिनियम में वर्णित प्रावधानों के अनुसार अर्थदंड अधिरोपित करने के निर्देश दिेये।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

          बैठक के दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर ज्‍योति लिल्‍हारे, आरटीओ संतोष पाल, सहायक आयुक्‍त आदिमजाति विमल चौरसिया, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी, एलडीएम मेजरस किंडो उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्‍योति सिंह चौहान, सहायक संचालक मत्‍स्योद्योग आशीष नायक, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, प्राचार्य शासकीय तिलक कॉलेज सुनील कुमार बाजपई, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रबंधक सौरव नामदेव सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
* हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल पहुंचे

* हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d