स्थानीय क्षेत्र के बलुआ गंगा घाट पर संत निरंकारी मिशन ने ’प्रोजेक्ट अमृत’ के चौथे चरण का शुभारंभ किया। रविवार सुबह 8बजे ’स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज को यह समझाना है कि जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं से प्रेरित होकर वर्ष 2023में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ’प्रोजेक्ट अमृत’ की शुरुआत की थी। यह पहल जल संरक्षण को किसी एक दिन या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवनशैली, संस्कार और सेवा-भाव के रूप में अपनाने की प्रेरणा देती है। इसका लक्ष्य स्वच्छ जल के माध्यम से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण करना है। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित इस जन आंदोलन ने अपने पहले तीन चरणों में सेवा और सहभागिता है। इस मौके पर नीलम, पप्पू गीरी, राजीद, जय सिंह, राकेश नीराला, हरिशचन्द्र, सुजीत महात्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पप्पू गीरी शाखा रामगढ़ ने किया।


