• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदापुरम मुख्यालय की यातायात व्यवस्था अत्यंत भयावह,रोज हो रहे झगड़े: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा…

by Manish Gautam Chiefeditor
February 22, 2026
in नर्मदापुरम
0
नर्मदापुरम मुख्यालय की यातायात व्यवस्था अत्यंत भयावह,रोज हो रहे झगड़े: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा…
0
SHARES
139
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग का जिला मुख्यालय जहां भाजपा के दो दिग्गज सांसद सहित विधायकों और प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारियो के होने के बाद जिनके केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक सीधे संपर्क होने के बावजूद कमिश्नरी मुख्यालय की यातायात व्यवस्था अत्यंत भयावह हो रही है। प्रशासन के जवाबदार अधिकारियों की बैठकों के बावजूद भी नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। वहीं जनहितैषी मुद्दों को लेकर हमेशा पत्रों के माध्यम से जिला प्रशासन सहित जवाबदारों को उनकी जवाबदेही बताने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा ने अब नर्मदापुरम कलेक्टर को पत्र लिखकर हलचल मचा दी है। श्री शर्मा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर नर्मदापुरम शहर की प्रशासनिक, न्यायिक एवं यातायात आदि की उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया है। श्री शर्मा ने लिखा कि मैंने 28 जनवरी को भी पत्र लिखा था परंतु उसे कोई संज्ञान नहीं लिया गया और ना ही मेरी अपील पर सुनवाई की तारीख तय की गई। यह खुलेआम न्यायिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त करना है। एसडीएम के आदेश के विरुद्ध अपील पर तारीख देने के बदले उसे दबाना अवैधानिक है,यह जिले के मुखिया का कर्तव्य नहीं है। शहर की यातायात व्यवस्था अत्यंत भयावह है, जिसके कारण रोज झगड़ा हो रहे हैं।सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर तो कार्रवाई हो ही सकती है। सब्जी की दुकान तथा हाथठेले हट ही सकते हैं। सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार है, यातायात पुलिस कुछ कर नहीं पा रही है। नगर पालिका प्रतिनिधि का कहना है कि प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। शहर में अराजकता का माहौल है। अखबार में प्रतिदिन खबर फोटो सहित आती है कि आपके द्वारा प्रत्येक जरूरी कार्य के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन निर्देशों पर कार्रवाई हो रही है या नहीं यह देखने का कष्ट करें। अधिकारियों की निरंतर बैठक, सर्किट हाउस में फिल्मों की शूटिंग तथा राजनीतिक पार्टियों के नगर अध्यक्ष के यहां सौजन्य भेंट आदि कारणों में व्यस्त रहने के कारण आपके पास समय नहीं है। आग्रह है कि कुछ समय मुकदमे सुनने और जनहित के कार्य तथा नगर की सुचारू व्यवस्था हेतु प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का समय दे दिया जाए तो जनता की छोटी-मोटी समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। कृपया जनहित के प्रकरण एवं शहर की शांति व्यवस्था सुचारू यातायात पर ध्यान देने का कष्ट करें। फिलहाल पत्र लिखे जाने के बाद से पिछले दो दिनों से नगर पालिका प्रशासन द्वारा सबसे व्यस्ततम सतरास्ता क्षेत्र से सब्जी ,फल के ठेले हटाए गए हैं। पर सूत्रों की माने तो कुछ नेतागिरी करने वाले किसी चरखी की दुकान सहित फल सब्जी की दुकानों को हटाने पर आपत्ति भी दर्ज कर रहे हैं। जो खास नगर पालिका में चर्चा का विषय भी बना हुआ है। आखिर क्या शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी या नहीं पर भी सवाल?

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
4 आदतन अपराधियों को देनी होगी हर माह पुलिस थाना में हाजिरी

4 आदतन अपराधियों को देनी होगी हर माह पुलिस थाना में हाजिरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d