कटनी। जबलपुर जिले के जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत ग्राम नीची सालीवाडा एवं कामटिया ग्राम के महिला एवं पुरुष कृषकों का दल कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग तथा उन्नत कृषि तकनीकी जैविक खेती तथा डेयरी एवंआत्मनिर्भर स्वावलंबी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए श्याम श्री गौसंरक्षण गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तेवरीका भ्रमण कराया गया। जहां जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा केंचुआ निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा निर्माण विधि बर्मी वाश के निर्माण एवं फसलों में उपयोग का अवलोकन कराया गया। गौशाला मैं कृषक पवन कुमार पांडे ने कृषकों को गौशाला प्रबंधन गाय की विभिन्न नस्ल साहिवाल गिर हरियाणा तथा उनसे प्राप्त होने वाले दूध की मात्रा संतुलित पशु आहार नेपियर घास गोबरगोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गायों में विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई। कृषकोंको प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र। एजोला निर्माण का अवलोकन कराया गया इसका उपयोग दूध के अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है क्योंकि इसमें 25 से 30% प्रोटीन पाया जाता है धान में उपयोग करने से नाइट्रोजन की एक तिहाई कम देनी पड़ती है। जैविक सब्जियां तथा फसलों का अवलोकन कराया गया। केंचुआखाद बनाने की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि तथा वर्मी वाश निर्माण कीतकनीकी जानकारीतथा अवलोकन कराया गया भ्रमण के समय कृषि विस्तार अधिकारी गौतम यादव एवं रोहित गुप्ता जनपद शहपुराफॉर्मकेकर्मचारी रोहणी तिवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


