कटनी (18 फरवरी) – महिला एवं बाल विकास परियोजना कटनी शहरी के अंतर्गत 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 5 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर अनन्तिम चयन सूची अपलोड कर दी गई है।
इस अनन्तिम सूची के संबंध में दावा आपत्ति दस्तावेजी प्रमाण के साथ 1 सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किया जा सकता है।


