• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 138 आवेदकों की समस्‍याएं समस्‍याओं के निरकारण के‍ लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
February 17, 2026
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं 138 आवेदकों की समस्‍याएं  समस्‍याओं के निरकारण के‍ लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (17 फरवरी) – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने कलेक्‍ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे 138 लोगों कि समस्‍याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

          इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित, जिला रोजगार अधिकारी डीके पासी जिला प्रबंधक लोक सेवा दिनेश विश्‍वकर्मा, जिला पंजीयत पंकज कोरी, जिला अबकारी अधिकारी विभा मरकाम, जिला श्रम अधिकारी केवी मिश्रा सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

अवैध उत्‍खनन में लिप्‍त ट्राली जप्‍त कराएं

          जनसुनवाई में कलेक्‍टर को  ग्राम बिलहरी के निवासियों ने संयुक्‍त रूप से आवेदन देकर बताया कि विनोद शंकर शर्मा द्वारा शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक मुक्तिधाम पर अवैध खनन कर अवैध कब्‍जा किया गया था। प्रशासन द्वारा कब्‍जा हटा दिया गया है। लेकिन उत्‍खनन कार्य में लगे जेसीबी मशीन और ट्रेक्‍टर ट्राली पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उपसंचालक खनिज को इस मामले में समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

धारणाधिकार का समाधान

          जनसुनवाई में अल्‍फटगंज निवासी अब्‍दुल सत्‍तार ने नजूल भूमि के धारणाधिकार संबंधित समस्‍या के निराकरण करने का आग्रह किया जिस पर कलेक्‍टर ने प्रभारी अधिकारी नजूल को नियमानुसार समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

वेतन भुगतान कि विसंगति

मध्‍यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्‍यक्ष ने आवेदन देकर सहकारी समिति के विक्रेता कर्मचारियों के वेतन में विसंगतियों का निराकरण करने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्‍टर ने सहायक आयुक्‍त सहकारिता को इस मामले में शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाएं

          कलेक्‍टर श्री तिवारी को जनसुनवाई में ग्रामपंचायत धूरी बहोरीबंद के सरपंच हेमलता और पंचो ने आवेदन देकर बताया कि खसरा नंबर 2060 रकवा 0.32 हे० भूमि राजस्‍व अभिलेख में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बहोरीबंद के नाम पर दर्ज है। इस खसरे में गांव के ही नारायण सोनी द्वारा अवैध रूप से कब्‍जा किया गया है जबकि इस जमीन पर सामुदायिक भवन बनना प्रस्‍तावित है। भवन का कार्य प्‍लिंथलेवल तक हो चुका है। इस लिए इस कार्य को सतत जारी रखने अवैध कब्‍जे पर एसडीएम बहोरीबंद द्वारा दिए गए स्‍थगन आदेश को हटाने का आग्रह किया गया। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने एसडीएम बहोरीबंद को नियमानुसार समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बागेश्वर धाम में 305 बेटियों के विवाह में शामिल हुए इंद्रेश जी महाराज और अनिरुद्ध आचार्य जी साथ में बागेश्वर महाराज भजन गायन करते हुए

बागेश्वर धाम में 305 बेटियों के विवाह में शामिल हुए इंद्रेश जी महाराज और अनिरुद्ध आचार्य जी साथ में बागेश्वर महाराज भजन गायन करते हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.