• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में निगमायुक्त तपस्या परिहार की समीक्षा बैठक पीएम स्वनिधि की धीमी गति पर नाराजगी

by Manish Gautam Chiefeditor
February 16, 2026
in कटनी
0
कटनी में निगमायुक्त तपस्या परिहार की समीक्षा बैठक पीएम स्वनिधि की धीमी गति पर नाराजगी
0
SHARES
7
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (16 फरवरी) – निगमायुक्त   सुश्री तपस्या परिहार द्वारा सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में नगर निगम के माध्यम से संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं आमजन से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा कर शाखा प्रमुखों को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था हेतु संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने के दिशा निर्देश दिए। नगर निगम कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक के दौरान निगमायुक्त ने महत्वकांक्षी योजनाओं, संकल्प से समाधान अभियान, सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, लंबित परिवादो आदि की भी विस्तार से समीक्षा की।

*ई-नगर पालिका ऐप का करें प्रचार-प्रसार*

निगमायुक्त ने बैठक के दौरान नागरिकों को आसानी से उनके बकाया करों को जमा करने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ई-नगर पालिका ऐप का प्रचार -प्रसार कराने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि इस ऐप के माध्यम से नागरिकों को बिना किसी परेशानी के घर बैठे निगम के बकाया करों को समय से जमा करने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। जिससे नगर निगम के कर्मचारियों एवं नागरिकों के समय की बचत होगी।
*सामुदायिक भवनों को करें सुव्यवस्थित*
नागरिकों की सुविधा एवं छोटे कार्यक्रमों को कम शुल्क पर सरलता से संपादित करने हेतु नगर निगम के माध्यम से निर्मित किराये गए सामुदायिक भवनों में पेयजल एवं बिजली फिटिंग आदि के कार्य को व्यवस्थित करने सहित निर्माणाधीन सामुदायिक भवनों का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करानें के निर्देश निगमायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
*करें कठोर कार्यवाही*

समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी लेते हुए अवैध कॉलोनी निर्माण के प्रकरणों पर एफ.आई.आर एवं निर्मित संरचनाओं को हटाने की कार्यवाही करने, कंपाउंडिंग के प्रकरणों में गति लाने तथा आवश्यकतानुसार फायर एन.ओ.सी नहीं लेने वालों को 7 दिवस में  नोटिस की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*पीएम स्वनिधि की धीमी गति पर जताई नाराजगी*

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, क्रेडिट कार्ड जारी करने की प्रगति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाए जानें पर निगमायुक्त द्वारा गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए सिटी मिशन मैनेजर यश रजक को एक सप्ताह में अभियान स्वरूप कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने की हिदायत दी गई।

*जांच रिपोर्ट करें प्रस्तुत*

आई.एच.एस.डी.पी योजनांतर्गत पूर्व में आवंटित किए गए भवनों में वर्तमान में निवासरत हितग्राहियों की नियमानुसार जांच हेतु नियुक्त किए गए उपयंत्रियों को मौका निरीक्षण करते हुए आगामी टीएल की बैठक के पूर्व प्रतिवेदन देने तथा नवीन आवेदनों पर नियमानुसार भवन आवंटन की कार्यवाही करने के निर्देश निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने उपयंत्रियों को दिए।

निगमायुक्त द्वारा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पजेशन देने संबंधी रूपरेखा निर्धारित करने, न्यायालयीन प्रकरणों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी करने, भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों के गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करानें, निगम के पेंशनरों की डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हेतु शिविर का आयोजन करने, नदियों के सीमांकन की कार्यवाही कराने सहित बिना अनुमति नगर निगम की रोड क्षतिग्रस्त करने पर बीएसएनएल एवं एयरटेल कंपनी पर नियमानुसार नोटिस आदि की कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, अनिल जायसवाल, उपयंत्री संजय मिश्रा, जे.पी.सिंह बघेल, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानवेन्द्र सिंह, सहित विधि शाखा प्रभारी, कार्यालय अधीक्षक, योजना प्रभारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार मंगलवार को जोन कार्यालय बस स्टैंड में करेंगी जनसुनवाई*

*निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार मंगलवार को जोन कार्यालय बस स्टैंड में करेंगी जनसुनवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d