संवाददाता -भूनेश्वर केवट
“महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संभागीय परिवहन उड़नदस्ता, जबलपुर द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।
मंडला -सड़क सुरक्षा के साथ-साथ मानवता का संदेश देते हुए वाहन चालकों एवं ड्राइवर भाइयों को प्रसाद वितरण किया गया।
अभियान के दौरान ड्राइवरों को सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदारी के साथ ड्राइविंग के लिए जागरूक भी किया गया।
उड़नदस्ता टीम ने सभी चालकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।
‘सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें’ — यही रहा आज का संकल्प।”


