• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा.

by Manish Gautam Chiefeditor
February 14, 2026
in ज्योतिष
0
आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा.
0
SHARES
20
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 14 फरवरी 2026 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है जो की शाम 04:01 तक रहेगी फिर त्रयोदशी का प्रवेश होगा और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है जो की शाम 06:16 तक रहेगा फिर उत्तराषाढ़ा का प्रवेश होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से दोपहर 01:03 तक रहेगा वहीं राहुकाल सुबह 09:52 से सुबह 11:16 तक रहेगा। आज चन्द्रमा धनु राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सुर्य बुध शुक्र राहु कुंभ राशि में और मंगल मकर राशि में भृमण करेंगे। ग्रहण का योग बना रहे हैं। व्रत – प्रदोष व्रत। 14 फरवरी 2026 को शनिवार के दिन शनि प्रदोष व्रत और त्रयोदशी तिथि का विशेष संयोग है। इस दिन महादेव और शनिदेव की पूजा से लव लाइफ की परेशानियां, शनि दोष और आर्थिक कष्ट दूर किए जा सकते हैं। शनिवार को शनिदेव की पूजा, सरसों के तेल का दीपक जलाना, और काले तिल, उड़द की दाल या लोहे की वस्तुओं का दान करना शनि दोष और कष्टों को कम करता है। पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने, हनुमान चालीसा का पाठ करने, कौवे को रोटी खिलाने और काले घोड़ों को भीगे चने खिलाने से भाग्य में सुधार और आर्थिक समृद्धि आती है।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

मेष – पॉजिटिव- घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। ग्रह स्थिति आपके लिए नई उपलब्धियों के रास्ते खोल रही है, जो आने वाले समय में लाभदायक साबित होंगी।
नेगेटिव- जल्दी परिणाम पाने के चक्कर में गलत तरीका न अपनाएं और अपनी मर्यादा का ध्यान रखें। क्रोध भरा व्यवहार आपकी योजनाओं को कमजोर कर सकता है। समय के अनुसार खुद को ढालना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध बन सकते हैं, लेकिन उनके पूरे लाभ के लिए थोड़ा समय लगेगा। असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी में ऑफिस का माहौल संतुलित और सहयोगी बना रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह वातावरण को सुखद बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी दिक्कत रह सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने पर ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2*

वृष – पॉजिटिव- दिन का अधिकतर समय सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में बीतेगा। आपकी व्यवस्थित कार्यशैली से समाज में पहचान मजबूत होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
नेगेटिव- व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियों में संतुलन रखें। समय के अनुसार स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। इस समय उधारी करना नुकसान दे सकता है। युवा गलत आदतों और गलत संगति से दूरी रखें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। विस्तार संबंधी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से जुडे कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में लक्ष्य पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को सुखद और अनुशासित रखने के लिए आपसी विचार-विमर्श होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। अधिक तनाव का असर कार्यक्षमता और पाचन पर पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8*

मिथुन – पॉजिटिव- जमीन-जायदाद से जुडी समस्या हल होने की संभावना है। अगर निवेश की योजना है, तो सही समय पर निर्णय लाभ देगा। अध्यात्म और धर्म संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा।
नेगेटिव- जरूरी दस्तावेज और कागजात संभालकर रखें। किसी अनजान व्यक्ति तक जानकारी पहुंचने से नुकसान हो सकता है। असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने में हिचकिचाएं नहीं।

व्यवसाय- व्यवसाय की दिक्कतें मार्गदर्शन से दूर होंगी। आज का काम कल पर टालने की आदत से बचें। साझेदारी के काम में जिम्मेदारी बांटने को लेकर टकराव संभव है। नौकरी में ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य अच्छा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा पॉल्यूशन और भीडभाड वाले स्थानों से बचें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3*

कर्क – पॉजिटिव- दिन शुभ रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपकी समस्या हल होगी और काम में ध्यान बढ़ेगा। सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- जरूरी काम समय पर पूरे करें। मनोरंजन में ज्यादा व्यस्त रहकर जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। घर के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि से मन परेशान हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी।

व्यवसाय- कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। दूरदराज क्षेत्र से जुडे काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट में राहत मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के संकेत हैं।
लव- पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य जरूरी है। मित्रों से मेल-मिलाप में मर्यादा बनाए रखें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। योग और व्यायाम पर नियमित ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6*

सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। जरूरी काम निपटाने के लिए दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा, जो आपके लिए सकारात्मक रहेगा। खुद को साबित करने के अच्छे मौके मिलेंगे।
नेगेटिव- अपनी योजनाएं गोपनीय रखें, वरना रुकावट आ सकती है। यात्रा या वाहन उपयोग में सावधानी रखें। चोट या दुर्घटना की आशंका के कारण अनावश्यक जोखिम न लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में मुनाफे की स्थिति बन रही है। प्रतिस्पर्धियों को हल्के में न लें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से अचानक मुलाकात मन प्रसन्न कर सकती है।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और अच्छा रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी बेहतर रहेगा।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1*

कन्या – पॉजिटिव- आज का दिन अवसर देने वाला है। आकस्मिक लाभ की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा से जुडी गतिविधियों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे।
नेगेटिव- किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। नकारात्मक परिस्थिति में तनाव न लें और जल्दबाजी में निर्णय न करें। वाहन या महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में खराबी से खर्च हो सकता है।

व्यवसाय- मीडिया क्षेत्र से जुडे लोगों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक और कॉस्मेटिक कारोबार में लाभ होगा। युवाओं को करियर में लगातार प्रयास बढ़ाने होंगे। नौकरी में आपका प्रबंधन कौशल सराहा जाएगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। चटपटा और बाहर का खाना कम करें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3*

तुला – पॉजिटिव- आज व्यक्तिगत और पारिवारिक कामों में व्यस्तता रहेगी। अधिकांश कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलने से आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप न करें, वरना घर में नाराजगी बढ़ सकती है। व्यवहार में लचीलापन रखें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत बढ़ाने की जरूरत है।

व्यवसाय- अपनी योजनाएं और कार्यप्रणाली गोपनीय रखें, वरना दुरुपयोग हो सकता है। रुकी पेमेंट वसूलने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर टारगेट का दबाव रहेगा, पर समय पर सफलता मिल जाएगी।
लव- पति-पत्नी के बीच हल्का तनाव बन सकता है, लेकिन दोपहर बाद मित्रों या संबंधियों के आगमन से माहौल सामान्य होगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और अधिक कार्यभार से शारीरिक व मानसिक थकान हो सकती है। पर्याप्त आराम लें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4*

वृश्चिक – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। योग्यता और क्षमता से आप रुकावटों को पार कर आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन खुशियां बढ़ाएगा। खास मुद्दों पर उपयोगी बातचीत होगी।
नेगेटिव- दिखावे में खर्च या कर्ज लेने से बचें। सोचने में जरूरत से ज्यादा समय लगाने से अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अपनी क्षमता के अनुसार ही सहयोग का वादा करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट को लेकर योजना बनेगी और जरूरी जानकारी भी मिलेगी। कार्य शांति से पूरे होंगे और जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभेंगी।
लव- घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं और परिस्थितियों को बेहतर समझेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। योग और व्यायाम से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2*

धनु – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही योजना बनाकर चलेंगे तो रुके काम पूरे होंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने से मेल-मिलाप बढ़ेगा।
नेगेटिव- मकान या दुकान के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट प्रभावित होगा। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें। किसी प्रिय मित्र की समस्या से आप भी मानसिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

व्यवसाय- चुनौतियां रहेंगी, लेकिन टीमवर्क से सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार की सलाह भी लें। नौकरीपेशा लोगों को कोई अधिकार या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- घर और काम के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। परिवार में आपसी तालमेल बेहतर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और अफारा की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान और दिनचर्या संयमित रखें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7*

मकर – पॉजिटिव- पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का सही समय है। लाभदायक और खुशी भरी परिस्थितियां बन रही हैं, इसलिए समय का सही उपयोग करें। विद्यार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट रहेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा।
नेगेटिव- जीवनशैली में नियम बनाए रखें। किसी मित्र या रिश्तेदार से छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, जिसका असर परिवार पर पड़ेगा। फालतू बातों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, हालांकि कुछ मुश्किलें भी रहेंगी। कर्मचारियों और सहयोगियों का योगदान व्यवस्था को मजबूत करेगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी।
लव- आपसी सामंजस्य की कमी से घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। स्थिति को शांति से संभालने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- नींद कम आने की समस्या हो सकती है। ध्यान और मेडिटेशन लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
*भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5*

कुंभ – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समस्या का समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त की योजना में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक रखरखाव के काम बढ़ेंगे। सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा।
नेगेटिव- उलझनों को तुरंत सुलझाएं, वरना स्थिति बिगड़ सकती है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। युवा अपने लक्ष्य के प्रति आलस न करें।

व्यवसाय- ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर ध्यान रखें, लेकिन संबंधों में कटुता न आने दें। छोटी सावधानियों से व्यवस्था बेहतर रहेगी। संपर्क मजबूत करें, यही तरक्की में सहायक होंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच अहंकार टकराव ला सकता है। शांत मन से बात कर समाधान करें। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने पर विचार किया जा सकता है।
स्वास्थ्य- जोखिम वाले कामों से बचें। गिरने या चोट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें और वाहन ध्यान से चलाएं।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4*

मीन – पॉजिटिव- पिछले समय की अव्यवस्थित स्थिति अब सामान्य होने लगेगी। संतान की पढ़ाई या विवाह से जुडी सकारात्मक खबर मिल सकती है। आपकी विनम्र वाणी और अच्छा स्वभाव सम्मान दिलाएगा। व्यक्तिगत कामों में भी अनुकूलता आएगी।
नेगेटिव- किसी अनचाही घटना से बेचैनी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से समय बहुत मजबूत नहीं है, इसलिए शेयर या सट्टा जैसे जोखिम से दूर रहें। मेहमानों के आगमन से कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं।

व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग पर ध्यान दें। अधिकतर काम फोन के माध्यम से पूरे हो जाएंगे। मशीनरी और कारखाना संबंधित काम में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी में कई काम एक साथ संभालने पड़ेंगे।
लव- घर का वातावरण सुखद और शांत रहेगा। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक समय या लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव के कारण ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। नियमित दिनचर्या रखें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
केंद्रीय विद्यालय झिंझरी कटनी में सत्र 2025-26 की VMC की अंतिम बैठक संपन्न SDM प्रमोद चतुर्वेदी रहे अध्यक्ष

केंद्रीय विद्यालय झिंझरी कटनी में सत्र 2025-26 की VMC की अंतिम बैठक संपन्न SDM प्रमोद चतुर्वेदी रहे अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d