• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शिकागो पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया विषय पर व्यापक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

by Manish Gautam Chiefeditor
February 11, 2026
in कटनी
0
शिकागो पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया विषय पर व्यापक जागरूकता कार्यशाला आयोजित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

, पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 11/02/2026 को जिला साइबर सेल द्वारा शिकागो पब्लिक स्कूल, मानसरोवर कॉलोनी, कटनी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों हेतु साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया सुरक्षा विषय पर एक व्यापक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी अनूप सिंह एवं साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक सत्येंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के स्वरूप, उनकी कार्यप्रणाली एवं प्रभावी बचाव उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, गेमिंग के माध्यम से ठगी, फिशिंग लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी जैसे प्रचलित साइबर अपराधों के बारे में उदाहरण सहित समझाया गया।

विशेष रूप से सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से होने वाले अपराधों—जैसे फर्जी फोटो/वीडियो निर्माण (डीपफेक), ब्लैकमेलिंग, ऑनलाइन ग्रूमिंग—के संबंध में बच्चों को सतर्क किया गया। उन्हें बताया गया कि अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन मित्रता, निजी जानकारी साझा करना अथवा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना गंभीर खतरे का कारण बन सकता है।

कार्यशाला के दौरान यह भी समझाया गया कि नाबालिग बालक/बालिकाओं के बहकावे में आकर घर छोड़ने की घटनाओं को रोकने में परिवार, विद्यालय, मित्रों एवं पुलिस की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे किसी भी प्रकार की शंका, भय या दबाव की स्थिति में अपने माता-पिता एवं शिक्षकों से खुलकर संवाद करें। यह संदेश दिया गया कि माता-पिता बच्चों के संरक्षक एवं हितैषी होते हैं और उनका मार्गदर्शन सदैव बच्चों के हित में होता है।

डिजिटल भुगतान एवं क्यूआर कोड (QR Code) से संबंधित धोखाधड़ी के विषय में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सुरक्षित एवं सत्यापित क्यूआर कोड का उपयोग, भुगतान से पूर्व प्राप्तकर्ता की पुष्टि, ओटीपी या बैंक विवरण किसी से साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि चलते-फिरते या सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल किसी अनजान व्यक्ति को न दें तथा किसी भी प्रकार के संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहें।

इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के नियमों, बिना हेलमेट वाहन संचालन के दुष्परिणामों तथा सड़क दुर्घटना की स्थिति में मध्यप्रदेश शासन की अभिनव पहल “राहवीर योजना” के अंतर्गत सहायता प्रदान करने वाले व्यक्तियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का अधिकारियों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया। उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में शिकागो शाला संचालक श्री मोहन दास नागवनी एवं प्राचार्य श्री आर.एल. निगम द्वारा पुलिस विभाग की इस सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए साइबर सेल टीम का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में श्री अनिल दुबे, श्री हरीश झामनानी, श्री कृष्ण कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जिला पुलिस कटनी द्वारा बच्चों एवं युवाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे, ताकि डिजिटल युग में प्रत्येक नागरिक सुरक्षित एवं सजग रह सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा थाना बहोरीबंद एवं थाना स्लीमनाबाद का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा थाना बहोरीबंद एवं थाना स्लीमनाबाद का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d