कटनी। बाढ़, भूकंप जैसी विपरीत परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सिविल डिफेंस टीम को तैयार किया जाता है। इसी क्रम में कटनी जिले में 360 सिविल डिफेंस स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
होमगार्ड कार्यालय कटनी में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से चार बैचों में कुल 360 स्वयंसेवियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित कार्यवाही, सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार, खोज एवं राहत कार्यों से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ दी जा रही हैं, ताकि विपरीत परिस्थितियों में जनसामान्य को समय पर सहायता मिल सके।
यह प्रशिक्षण शिविर कुल चार बैचों में आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक बैच में 90-90 स्वयंसेवी शामिल होंगे। इस तरह सभी 360 स्वयंसेवियों को राहत एवं बचाव कार्य में निपुण बनाया जाएगा।
प्रशिक्षण को लेकर प्लाटून कमांडेंट श्वेता गुप्ता ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य स्वयंसेवियों को हर आपदा में अनुशासित, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना है।
**तड़क-भड़क


