सिलौंडी:- सरपंच संघ प्रदेशाध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर के नेतृत्व में मंगल भवन में सरपंच संघ की बैठक हुई ।
जिसमें क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। सरपंचों ने अपनी-अपनी पंचायतों की समस्याओं से प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया। सरपंचों ने बताया
पंचायत के विकास में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण होती है ।
शासकीय भवन बनाने हेतु जगह चिन्हित करना होता है । अधिकांश सरकारी भूमि में अतिक्रमण होता है जिसको खाली करने में बहुत बहुत दिक्कत होती है ।
जिस पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा समाधान हेतु रणनीति तैयार की गई। प्रदेशाध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर ने सरपंचों को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने एवं सभी सरपंच साथियों को संगठित रहकर पंचायतों के विकास हेतु समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ढीमरखेड़ा सरपंच संघ के उपाध्यक्ष संकेत लोनी, सरपंच राकेश दाहिया, सुनील कोरी, सुशील पाल, अशोक दाहिया, शारदा महोबिया, कमलेश मार्को, संदीप यादव, सुनील परस्ते, रमेश उरमलिया, आदि रहे ।


